Home Uncategorized सदर थाना को सुरक्षा,गुणवत्ता पर सफलता पूर्वक कार्य करने पर मिला ISO...

सदर थाना को सुरक्षा,गुणवत्ता पर सफलता पूर्वक कार्य करने पर मिला ISO प्रमाण पत्र 

109
0

झांसी। सुरक्षा गुणवत्ता सफलता पूर्वक कार्य करने पर सदर बाजार थाना पुलिस को मिला iso प्रमाण पत्र।

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह तथा पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के प्रभावी निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई, जनसुनवाई एवं कार्यालयीन व्यवस्था को अद्यतन बनाए रखने हेतु निरंतर निर्देशित किया जाता रहा है।

उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के थानों का समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिसके परिणामस्वरूप थानों की कार्यालयीन व्यवस्था एवं जनसेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार परिलक्षित हो रहा है।

इसी क्रम में विगत दिनों ISO टीम द्वारा थाना सदर बाजार का निरीक्षण किया गया, जिसमें थाना सदर बाजार को ISO 9001:2015 के मानकों के लगभग अनुरूप पाया गया। तत्पश्चात ISO टीम के मार्गदर्शन में थाना सदर बाजार के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनाँक 03.01.2026 तक थाना सदर बाजार को पूर्णतः ISO मानकों के अनुरूप कर लिया गया।

ISO मानकों की पूर्ति सुनिश्चित होने के उपरांत वीआरसी सर्टिफिकेशन प्रा0 लि0 के ऑडिटर द्वारा थाने का विस्तृत ऑडिट कराया गया। ऑडिट के दौरान समस्त व्यवस्थाएं ISO 9001:2015 के मानकों के अनुरूप पाई गईं, जिसके फलस्वरूप सर्ट स्योर सर्टिफिकेशन प्रा0 लि0 द्वारा थाना सदर बाजार को ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

उक्त प्रक्रिया में ISO टीम के सदस्यों अमित कुमार, सुप्रित पटेल एवं मनीष कटियार द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। टीम द्वारा अवगत कराया गया कि थाने को ISO मानकों के अनुरूप विकसित करने में श्री योगेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष सदर बाजार सहित समस्त थाना स्टाप द्वारा अथक प्रयास किए गए। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं अद्यतन कार्य में कां0 भानू सिंह एवं कां0 अजीत का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here