झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड के सबसे बड़े किराना थोक व्यापार के बाजार सुभाष गंज में नमकीन बिस्किट ओर दोना पत्तल की दुकान में आग भड़क गई। आग की लपटे देख वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस आगजनी की घटना में दो दोना पत्तल ओर एक नमकीन बिस्किट की थोक दुकानों में रखा लाखों का माल स्वाह हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जाहिर की जा रही है कि दुकानों के पास एकत्रित करके कचरा जलाया जाता था उसी से आग लगी है। लेकिन दमकल ओर पुलिस टीम की कड़ी मशक्कत के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अगर समय पर आग नहीं बुझाई गई होती तो आग बड़ा रौद्र रूप धारण कर लेती ओर कई बड़ी दुकानें इस आग की चपेट में आ सकती थी।
जानकारी के मुताबिक राम लखन बिलगईया ने बताया कि उनकी सुभाष गंज में दोना पत्तल की थोक दुकान है, उन्हीं की दुकान के बगल में चौरसिया नमकीन भंडार ओर उसके बगल में एक ओर दोना पत्तल की थोक दुकान है। देर शाम उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई। वह तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा दुकान से आग की बड़ी बड़ी लपटें निकल रही थी। आग इतनी भयंकर हो गई थी कि आग ने बगल में बनी चौरसिया की नमकीन बिस्किट की दुकान ओर एक ओर दोना पत्तल की दुकान तीनों दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया था। घटना की सूचना मिलते ही एन वक्त पर फायर बिग्रेड ओर पुलिस टीम मौके पर आ गई ओर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी की घटना में तीनों दुकानों के अनुमान करीब दस से पंद्रह लाख कीमत का माल जलकर राख हो गया है। व्यापारियों ने पुलिस ओर फायर बिग्रेड के कार्य की सराहना करते हुए बताया कि अगर पुलिस ओर फायर बिग्रेड समय पर आग को काबू में नहीं करते तो बजार में बनी अन्य बड़ी थोक की दुकानें भी उसकी चपेट में आ सकती थी एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

