Home Uncategorized दक्ष प्रजापति महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने की शपथ ग्रहण  ...

दक्ष प्रजापति महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने की शपथ ग्रहण  सम्मानित किए गए मतदान अधिकारी  फोटो परिचय -समारोह में उपस्थित नवनिर्वाचित पदाधिकारी व मतदान अधिकारी 

88
0

झांसी। दक्ष प्रजापति महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं मतदान अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन श्री राम जानकी मन्दिर अन्दर लक्ष्मी गेट में किया गया। सदर विधायक रवि शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं सीओ सिटी लक्ष्मी कान्त गौतम के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष गनेशी लाल प्रजापति, महामंत्री मोहन चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष धीरज चक्रवर्ती एवं सदस्य भागीरथ प्रजापति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी । मतदान मे सहयोग करने वाले महेन्द्र प्रजापति, राम लखन, प्रवेश सिंह, बृजलाल, भागीरथ, सन्तोष, हेमन्त, अजय, भागीरथ, दिनेश, घनश्याम चक्रवर्ती एड०,गौरव प्रजापति, नारायण, किशोर चक्रवर्ती, कु०अनु प्रिया करपात्री, लालाराम एवं पूर्व अध्यक्ष पन्ना लाल, रामप्रसाद व सियाराम प्रजापति का भी सम्मान किया गया।

अभिनन्दन प्रजापति (एड.) मुख्य चुनाव अधिकारी,

मुरारीलाल प्रजापति सहायक,ओम प्रकाश प्रजापति,

लक्ष्मी नारायण प्रजापति (एड.) महेन्द्र प्रजापति (एड.) सहायक चुनाव अधिकारी के साथ ही गोविन्द दास, श्याम किशोर, मोतीलाल, अयोध्या प्रसाद मुन्नालाल, पन्नालाल, दयाराम आदि उपस्थित रहे। संचालन किशोर चक्रवर्ती ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here