
झांसी। डिस्ट्रिक एथलेटिक एसोसिएशन झांसी के तत्वावधान में 60 वीं महिला पुरुष यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियन शिप 2026का आयोजन महारानी लक्ष्मी बाई व दद्दा ध्यान चन्द्र की ऐतिहासिक नगरी झांसी में दिनांक 4 जनवरी 2026 रविवार को रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान जीआईसी मैदान पर होगा।
यह जानकारी डिस्ट्रिक एथलेटिक एसोसिएशन झांसी के अध्यक्ष असद उल्ला खां, सचिव अभय, प्रतियोगिता के ऑर्गेनाइजर चेयर मैंन डॉक्टर रोहित पांडे ने आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चार जनवरी 2026 से जीआईसी ग्राउंड में 60 वीं महिला पुरुष यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियन शिप 2026 का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से लगभग छह सौ प्रतिभागी व सौ निर्णायक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता चार आयु वर्ग अंडर 16 अंडर 18 अंडर 20 व सीनियर पुरुष वूमेन प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक रवि शर्मा और, अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ओर समापन समारोह पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव, अध्यक्षता पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार ब्यास करेंगे। अर्जुन अवार्ड लेने वाले कई एथलेटिक, अंतरराष्ट्रीय कोच रुस्तम भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।वेलकमिंग कमेटी चेयर मैंन एडवोकेट जैद रिजवान मंसूरी पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

