
झांसी। नगर निगम की कार्यप्रणाली से नाराज़ वार्ड नंबर 60 अंतर्गत इतवारी गंज क्षेत्र के सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा विकास कार्यों के नाम पर जबरदस्ती लोगों के घरों के चबूतरे तोड़ दिए गए और बिना किसी पूर्व सूचना के नालियां खोद दी गईं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना उनके घरों के चबूतरे जबरदस्ती तोड़ दिए गए और नालियां खोदकर छोड़ दी गईं। विकास के नाम पर सिर्फ लीपापोती की जा रही है। नालियों के ऊपर घोल डालकर काम पूरा दिखाया जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि नगर निगम प्रशासनिक अनदेखी के कारण क्षेत्र में जलभराव, गंदगी और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

