Home Uncategorized बबीना का युवराज होटल बना चर्चाओं का विषय, थाना प्रभारी ने कहा...

बबीना का युवराज होटल बना चर्चाओं का विषय, थाना प्रभारी ने कहा पुलिस ने नहीं दी क्लीनचिट 

159
0

 

झांसी। झांसी ललितपुर राजमार्ग पर स्थित युवराज होटल पिछले कई दिनों से चर्चाओं का विषय बना है। लगातार शोशल मीडिया पर एक पक्ष युवराज होटल में अनैतिक कारोबार होने तो वहीं होटल पक्ष इन आरोपों को खंडन करते हुए होटल में कोई गलत गतिविधियां होना नहीं बता रहा। इन चर्चाओं का बीच सबसे बड़ी बात निकल कर सामने आई कि होटल युवराज पर लगे गंभीर आरोपों में पुलिस द्वारा कोई क्लीनचिट नहीं दी गई है।

खबर सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें बबीना थाना क्षेत्र के बडोरा चौराहे पर बने होटल युवराज के मालिक ने वीडियो में कहा कि कुछ लोगों ने उनके होटल में अनैतिक कारोबार ओर गलत गतिविधियां होने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की थी। जिसमें उन्हें पुलिस ने क्लीनचिट देते हुए उनके होटल में कोई अनैतिक कारोबार गलत गतिविधियां होना नहीं बताया है। उनका आरोप है कि यह उनके होटल को बदनाम करने की विपक्षियों की साजिश है। वहीं इस संबंध में बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल से फोन पर वार्ता की गई कि क्या होटल युवराज पर लगे आरोपों में पुलिस ने होटल को क्लीनचिट दे दी है। इस पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने किसी प्रकार की कोई लिखित क्लीनचिट नहीं दी है। शिकायत होगी पुलिस जांच करेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here