Home Uncategorized किराने की दुकान से चोरीकांड की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर...

किराने की दुकान से चोरीकांड की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर लोडर ओर माल सहित गिरफ्तार

123
0

झांसी। गुरसराय थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को लोडर गाड़ी सहित दबोच कर उनके कब्जे से चने ओर मूंगफली की बोरिया बरामद कर ली है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत आज गुरसराय थाना पुलिस ने लोडर संख्या यूपी 93 डीटी 6088 को रोक कर उसकी तलाशी के दौरान उसके अंदर से चार बोरी मूंगफली पांच बोरी उड़द की दाल कीमत पचास हजार की बरामद की। पूछताछ करने पर लोडर सवार युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने उनसे गहराई से पूछताछ की तो उन्होंने बरामद माल चोरी का बताया। पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम टहरौली के गाता निवासी बलराम कुशवाह तथा दूसरे ने अपना नाम गुरसराय के भाषनेह निवासी कमलेश बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व गुरसराय के मोठ रोड पर स्थित एक किराने की दुकान के गौदाम से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों से बरामद माल उसी दुकान गोदान से चोरी किया गया था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here