झांसी। थाना शहर कोतवाली के गुसाईपुरा मोहल्ला में रूई की दुकान में आग लगने से भगदड़ मच गई। आनन फानन में सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर किसी प्रकार काबू पाया। इस आगजनी की घटना में करीब एक से डेढ़ लाख कीमत का माल जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक मोहम्मद नौशाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी गुसाईं पुरा में रूई की दुकान है। बुधवार की दोपहर उसके पिता मशीन से रूई घुनने का काम कर रहे थे। तभी अचानक मशीन से आग की चिंगारी निकली और चिंगारी ने रूई में भीषण आग का रूप ले लिया। आग की लपटों को देख वहां भगदड़ मच गया। किसी प्रकार सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन एक से डेढ़ लाख कीमत का माल जलकर राख हो गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा 

