Home Uncategorized भाजपा नेता के ड्राइवर को बेल्ट,लाठी से पीटा, वीडियो वायरल

भाजपा नेता के ड्राइवर को बेल्ट,लाठी से पीटा, वीडियो वायरल

268
0

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के पास दबंगों ने भाजपा नेता के गाड़ी चालक को घेर कर लाठी डंडा ओर बेल्टों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मेडिकल कॉलेज के पास करगुवा जी निवासी सौरभ अहिरवार भाजपा नेता संतराम पेंटर के यहां गाड़ी चालक है। प्रतिदिन की तरह आज वह मेडिकल कॉलेज के पास स्थित जिम से अपने घर जा रहा था। तभी जिम में आने वाले युवक ने अपने साथियों को बुला कर सौरभ को रास्ते में घेर लिया और उसे बेल्ट लाठी डंडा से जमकर मारपीट की। घटना को देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। तभी राहगीरों ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। सौरभ ने बताया कि हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना नवाबाद पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here