
झांसी। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए देर रात तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत में फेर बदल कर दिया गया है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने देर रात निरीक्षक जेपी पाल को थाना नवाबाद से हटाकर बबीना थाना, निरीक्षक तुलसीराम पांडे को बबीना थाना से हटाकर प्रेमनगर थाना, निरीक्षक रवि श्रीवास्तव को प्रेमनगर से हटाकर थाना नवाबाद प्रभाग निरीक्षक बनाया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

