Home Uncategorized आशीष तिवारी बने नगर निगम उपसभापति

आशीष तिवारी बने नगर निगम उपसभापति

205
0

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद आशीष तिवारी उर्फ तालू नगर निगम के उपसभापति निर्विरोध चुने गए।

शुक्रवार को नगर निगम में उप सभापति का चुनाव होना था। अपनी पार्टी का उप सभा पति बनाने के लिए भाजपा की पहले से ही पूर्ण तैयारी हो चुकी थी। आज सुबह सभी कार्यकारिणी के सदस्यों की आपसी सहमति के बाद नंदनदपुरा वार्ड नंबर 35 के पार्षद आशीष तिवारी को निर्विरोध नगर निगम का उपसभापति चुना गया। आशीष तिवारी के उप सभापति की घोषणा होने के बाद सभी ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा के 10 सदस्य है, जिसके चलते भाजपा का हर वर्ष की तरह इस बार भी उप सभापति निर्विरोध ही चुना गया। इस मौके पर महापौर, एमएलसी श्रीमती रमा आरपी निरंजन, एमएलसी रामतीरथ सिंहल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा नेता आदर्श गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारी ओर पार्षद कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here