Home Uncategorized करारी का पूर्व माध्यमिक विद्यालय : पेपर शुरू, स्कूल में पड़ा ताला,...

करारी का पूर्व माध्यमिक विद्यालय : पेपर शुरू, स्कूल में पड़ा ताला, बीएसए ने कहा एस आई आर में लगी शिक्षकों की ड्यूटी

218
0

झांसी। सरकार की निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाली योजना किस स्तर पर जमीन पर कार्य कर रही इसका अंदाजा सरकारी स्कूलों में चल रही शिक्षा प्रदान योजना से लगाया जा सकता है। करारी अंबाबाई के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दस दिसंबर से बच्चों के पेपर शुरू हो गए। आज तीसरा दिन पेपर का होने को है। लेकिन दस दिसंबर से ही स्कूल की क्लासों में ताला पड़ा हुआ है। बच्चे प्रतिदिन अभिभावकों के साथ तैयार होकर अपना भविष्य बनाने को स्कूल पहुंचते है लेकिन उन्हें स्कूल की क्लासों में ताला पड़ा मिलता है। इस संबंध में बीएसए से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों की एस आई आर में ड्यूटी लगी है, इसलिए कोई भी शिक्षक स्कूल नहीं जा पा रहा है। यहां के जिल प्रशासन ओर नेताओं ने सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा रखी है। इसके चलते शिक्षा का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here