Home Uncategorized डिविजनल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मंडलायुक्त ने दिलाई शपथ

डिविजनल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मंडलायुक्त ने दिलाई शपथ

81
0

 

झांसी। डिविजनल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह मंडलायुक्त के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मंडलायुक्त ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी ओर कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।

कमिश्नरी में हुए डिविजनल बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित हुए नव पदाधिकारियों ने अध्यक्ष एडवोके देव राज सिंह कुशवाह, एडवोके वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, एडवोके महामंत्री लक्ष्मी प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष एडवोके तेज सिंह जादौन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट नीरज यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ओर कार्यकारिणी सदस्यों को गुरुवार को कमिश्नरी भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंडलायुक्त विमल कुमार ने शपथ दिलाई। इस दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि डिविजनल बार एसोसिएशन ओर कमिश्नरी का आपसी तालमेल हमेशा से अच्छा रहा है, आगे भी यह सहयोग बना रहेगा। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष देवराज सिंह कुशवाह ने कहा कि हम सभी डिविजनल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य ओर सभी अधिवक्ताओ का हमेशा यही प्रयास रहा है कि कमिश्नरी से बाद कारी को न्याय मिला है और आगे भी मिलता रहेगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here