Home Uncategorized दद्दा की पुण्यतिथि पर डाक्यूमेंट्री फिल्म देखकर अभिभूत हुए खिलाड़ी

दद्दा की पुण्यतिथि पर डाक्यूमेंट्री फिल्म देखकर अभिभूत हुए खिलाड़ी

151
0

 

झांसी। हॉकी महानायक ध्यानचंद की 46 वीं पुण्यतिथि पर हीरो और मैदान अपने गौरव शादी अतीत को जीवंत होते हुए देखा गया, जब राजेश बादल द्वारा निर्मित राज्य सभा डॉक्युमेंट्री में झांसी नगर के दद्दा ध्यानचंद की डॉक्यूमेंट्री फिल्म विरासत जादूगर की देखकर झांसी के लोग अभिभूत हो गए,डॉक्यूमेंट्री की सम्पत्ति पर कईयों की आंखों में आंसू भी नजर आते मैने देखे।

पुण्यतिथि भारतीय खेलों के महानायक की थी,इस अवसर पर हॉकी मैच का प्रदर्शनी मैच भी स्वाभाविक था वो भी हुआ नवोदित खिलाड़ी सिक्स ए साइड हॉकी मैच में जम कर खेले। इससे पहले हॉकी महानायक की समाधि स्थल हीरोज मैदान पर स्थापित ध्यानचंद की प्रतिमा पर प्रशासनिक अधिकारियों,विभिन्न राज्यों से झांसी आए हॉकी जादूगर के अनुयायियों,झांसी नगर के राष्ट्रीय,अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के साथ साथ,गणमान्य नागरिकों एवं अन्य खेलो के खिलाड़ियों का इस वर्ष श्रद्धांजलि पर समागम हीरोज मैदान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देखा गया। जिस मैदान ने ओलंपिक स्वर्ण पदकों सहित अन्य स्पर्धाओं में पदक विजेताओं की लंबी कतार लगा कर सौ वर्ष पुराने इस मैदान का नाम रोशन किया।

श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम में जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी,जस्टिस अनिल वर्मा ग्वालियर,मनीष कुमार शोधकर्ता,वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली,राष्ट्रपति पदक विजेता नीति शास्त्री,ओलंपियन अर्जुन पुरुस्कार विजेता ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार का दद्दा के बारे मे उद्बोधन प्रेरणादायक था।

विरासत हॉकी जादूगर की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के समापन के बाद ध्यानचंद की विरासत को आगे बढ़ाने वाले झांसी नगर के अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित खेल प्रमोटर का भी सम्मान किया गया।

मेजर ध्यान चंद की पुण्यतिथि पर हीरोज कीड़ा मैदान पर अशोक कुमार ध्यानचंद, स्वर्गीय अब्दुल हमीद, राजकुमार ध्यानचंद, अब्दुल अज़ीज़, सुबोध खंडकर, जमशेद खान, तुषार खंडकर, जगदीश यादव, नेहा सिंह ज्योति सिंह।

जूनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में केपी यादव, वीरेंद्र ध्यानचंद,आसिफ खान, अब्दुल अहद, शिवम आनंद, सौरभ आनंद।

सब जूनियर वर्ग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चेतन कुशवाह और रितिक अहिरवार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आरटीओ राजेश कुमार वर्मा,सिटी मजिस्ट्रेट पी.के. झा,बेंगलूर के व्यवसाई एवं खेलो के प्रमोटर रमेश सुराना, हेमंत दुबे बबलू बेतूल,मनमोहन गेंडा,संतराम पेंटर,पार्षद कन्हैया कपूर,उमेश,पीएन गुप्ता,अशोक काका,राम किशन निरंजन,राष्ट्रपति पुलिस पदक विजेता अरुण कुमार सिंह,उमेश सिंह,अरुण सिंह (दीपक), संजीव सिंह,तुषार सिंह,विवेक सिंह, मुकेश श्रीवास्तव,मो. सईद,असलम खान,दीप सारस्वत,अशोक ओझा,सुनीता तिवारी,संजय भारती,विकास वेंदया,अंकुर राणा, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here