Home Uncategorized संविधान दिवस पर अधिवक्ता परिषद की संगोष्ठी संपन्न

संविधान दिवस पर अधिवक्ता परिषद की संगोष्ठी संपन्न

121
0

झांसी। संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संगोष्ठी में उपस्थित होकर संविधान के विभिन्न विषय पर चर्चा करते हुए जानकारियां दी।

मंगलवार को कचहरी परिसर में शंकर सहाय भवन में अधिवक्ता परिषद इकाई झांसी के तत्वावधान में अध्यक्ष विश्वनाथ सैंगर के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्यातिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शरद कुमार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शासकीय अधिवक्ता केशवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक तिवारी ने सभी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यरूप से डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। शासकीय अधिवक्ता केशवेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संगोष्ठी संविधान के विभिन्न विषय पर प्रकाश डालने तथा बदलते संविधान की सभी को जानकारी देने पर आयोजित की गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here