Home Uncategorized नो लगेज स्टीकर चिपकने के बाद कुलियों की हड़ताल खत्म, जनप्रतिनिधियों का...

नो लगेज स्टीकर चिपकने के बाद कुलियों की हड़ताल खत्म, जनप्रतिनिधियों का मिला था समर्थन

103
0

झांसी। 24 घंटे से चल रही कुलियों की हड़ताल जन प्रतिनिधियों के समर्थन मिलने ओर उनकी मांग पूरी होने के बाद आखिरकार समाप्त हो गई। रेलवे ने कुलियों की मांग मांगते हुए बैटरी कार पर नो लगेज का स्टीकर चिपका दिया है। जिसके बाद सभी कुली अपनी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट गए।

आपको बता दे कि वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन पर कुली यूनियन के अध्यक्ष गोलू ठाकुर के नेतृत्व में सभी कुली धरना प्रदर्शन पर रविवार को बैठ गए थे। उनकी मांग थी कि स्टेशन पर चलने वाली बैटरी कार दिव्यांग ओर बुजुर्गों को लाने ले जाने के लिए चलाई जाए। लेकिन बैटरी कार से लगेज भी लाया ले जाया जा रहा है। जिससे उनका रोजगार छीन रहा उनके सामने आर्थिक संकट आ रहा है। इसकी सूचना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय, राष्ट्र भक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने भी कुलियों की मांग को जायज बताते हुए बैटरी कार से लगेज लाने ले जाने पर रोक की मांग की थी। इधर प्रदर्शन के दूसरे दिन राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने रेलवे अफसरों से वार्ता कर कुलियों की समस्या का निस्तारण कराते हुए बैटरी कार पर नो लगेज का स्टीकर चिपकवा कर सभी कुलियों का धरना समाप्त कराया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here