Home Uncategorized श्रीलंका का चक्रवात दिव्या का कहर से बचकर झांसी पहुंचे व्यापारी दंपत्ति...

श्रीलंका का चक्रवात दिव्या का कहर से बचकर झांसी पहुंचे व्यापारी दंपत्ति का हाल चाल जानने पहुंचे भाजपा नेता, किया स्वागत

378
0

झांसी। श्रीलंका में चक्रवात दिव्या तूफान के कहर में फंसे झांसी के प्रतिष्ठित व्यापारी दंपत्ति के सकुशल झांसी लौटने पर वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी स्टेशन पहुंचे भाजपा नेता और व्यापारियों ने उनका हालचाल जान कर भारत सरकार का धन्यवाद दिया। हार माला पहना कर उनका स्वागत किया।

सिविल लाइन निवासी झांसी के प्रतिष्ठित व्यापारी गिरीश प्रमानी अपनी धर्मपत्नी ईशा प्रेमनी के साथ श्रीलंका में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने 22 नम्बर को गए थे। तभी वहां आए चक्रवात दिव्या तूफान में वह फंस गए। उस तूफान का प्रकोप इतना भयंकर था कि कई लोगों की जान भी जा चुकी थी। वहां के तूफान का प्रकोप ओर भयावह मंजूर आज भी इस दंपत्ति को याद आने पर सहम जाते है। दंपत्ति ने बताया कि श्रीलंका में आए तूफान से जो हालत खराब है, लेकिन उन्होंने भारत सरकार का धन्यवाद दिया कि भारत की सरकार ने श्रीलंका में फंसे सभी भारतीय को उनके घर सकुशल पहुंचाने के जो प्रयास किए वह सराहनीय है। इधर आज प्रतिष्ठित व्यापारी दंपत्ति के सकुशल घर वापसी की खबर मिलने पर भाजपा नेता समाजसेवी सुधीर सिंह गौर, व्यापारी दीपक पुरुस्वानी ओर उनके सहयोगियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here