Home Uncategorized अमेरिका से आयी कुसुम माताजी ने एलबीएम में किया व्यायाम प्रशिक्षण का...

अमेरिका से आयी कुसुम माताजी ने एलबीएम में किया व्यायाम प्रशिक्षण का अवलोकन

47
0

झांसी।विचार क्रांति अभियान गायत्री युग निर्माण योजना की प्रभारी अमेरिका गायत्री शक्ति पीठ की ट्रस्टी उच्च साधिका माताजी श्रीमती कुसुम परम वंदनीय माताजी की जन्म शताब्दी पर भारत में बुंदेलखंड भूमि पर गायत्री महायज्ञ के आयोजन हेतु अमेरिका से श्रद्धेय कृष्ण गणेश खानवलकर अन्ना जी की कर्म स्थली खेल व्यायाम एवं शारीरिक विकास की कार्यशाला “ करने को राष्ट्र रक्षा व्यायाम मंत्र लीजे “ श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर प्रांगण में पधारी और चल रही व्यायाम प्रशिक्षण की गतिविधियों का अवलोकन किया।उनके एलबीएम आगमन पर संस्था के पर्यवेक्षक गजानन खानवलकर महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रभात कुमार सक्सेना सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। अंत में उनको संस्था के पदाधिकारियों ने स्मृति चिंह देकर व शॉल उडाकर उनका अभिनंदन किया।माता जी श्रीमती कुसुम ने बताया कि 21 फ़रवरी से 24 फ़रवरी 2026 में अयोध्या में 251 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया जाना है जिसमें सम्मिलित होने के लिए सम्पूर्ण संस्था को आमंत्रित होने का आवाहन किया।
कार्यक्रम में देवी सिंह कुशवाहा राम सिंह सिकोरिया,केशव कुमार,साकेत सक्सेना, संजय झा,रघुवीर रावत इत्यादि उपस्थित रहे। इसी क्रम में सायंकाल प्रकाश रीजेंशी के सभागार में माताजी के मुख्यातिथ्य में स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीपशिखा महारानी वीरांगना लक्ष्मीबाई की जन्म जयंती पर उन्हें नमन किया गया तदुपरांत आयोजित गोष्ठी में कुसुम माताजी ने अयोध्या में फरवरी 2026 में आयोजित 251 कुण्डीय गायत्री यज्ञ की सफलता हेतु अभी से तैयारियों में जुटने की बात कही। इस मौके पर एड.प्रभात सक्सैना,गजानन खानवलकर, मैथिलीशरण मुदगिल,रामकुमार व्यास, बुंदेलखण्ड प्रेस वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शीतल तिवारी, श्रीमती पुष्पा मिश्रा,दीपा मिश्रा,पंकज भारद्वाज आदि ने माताजी महारानी झांसी का चित्र बतौर स्मृति चिंह भेंटकर उन्हें विदाई दी। संचालन वरिष्ठ दीनदयाल मिश्रा ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here