Home उत्तर प्रदेश जनपद में 03 एवं 07 नवम्बर को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

जनपद में 03 एवं 07 नवम्बर को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

65
0

झांसी। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद झांसी में दिनांक 03 नवम्बर 2025 सोमवार को रामराजा गार्डन कोछाभांवर झांसी एवं दिनांक 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को खैर इण्टर कालेज गुरसरांय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम निर्धारित है। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को वैवाहिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु नोडल बनाया गया है। दिनांक 03 नवम्बर 2025 को रामराजा गार्डन झांसी में नगर निगम झांसी, विकास खण्ड बबीना, विकास खण्ड बड़ागांव विकास खण्ड विरगांव, विकास खण्ठ मोंठ, नगर पंचायत बड़ागांव, नगर पंचायत मोंठ, नगर पालिका बरूआसागर, नगर पालिका चिरगांव, नगर पालिका समथर कैण्ट बोर्ड बबीना तथा दिनांक 07 नवम्बर 2025 को खैर इंटर कॉलेज, गुरसराय में विकास खण्ड बामौर, विकास खण्ड गुरसराय, विकास खण्ड मऊरानीपुर, विकास खण्ड बंगरा, नगर पालिका गुरसरांय, नगर पंचायत एरच, नगर पंचायत टोडी फतेहपुर, एवं नगर पंचायत गरौठा, नगर पालिका मऊरानीपुर, नगर पंचायत रानीपुर नगर पंचायत कटेरा आदि के जोड़े सम्मिलित होंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों निर्देश दिये है कि समस्त नोडल/सहायक नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को निर्वहन करते हुये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। अपर नगर आयुक्त, समस्त विकास खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय कार्यक्रम में अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ उपस्थित होकर सम्बन्धित विकास खण्ड/नगरीय निकाय के जोड़ों को की पहचान कर उपस्थिति दर्ज कराकर विवाह सम्पन्न, सामग्री वितरण कराने आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को विकास खण्ड मोंठ एवं चिरगांव, जिला कार्यक्रम अधिकारी को विकास खण्ड बंगरा एवं मऊरानीपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी को विकास खण्ड बड़ागांव एवं बबीना, खण्ड विकास अधिकारी बामौर को विकास खण्ड बामौर एवं गुरसरांय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समस्त शहरी क्षेत्र के जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराने, उपहार सामग्री वितरण कराने हेतु नोडल बनाया गया है, इसके साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी दायित्वों का निर्वहन करते हुये वैवाहिक समारोह कराना सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here