झांसी। नीलू रायकवार द्वारा की गई आत्महत्या प्रकरण में कई मामले सामने आ रहे है। पारिवारिक विवाद के साथ ही प्रॉपर्टी डिलिंग के मामले को लेकर भी पुलिस गहराई से जांच कर रही है। नीलू ने आत्महत्या क्यों की इसका जवाब ढूंढने के लिए पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। नीलू रायकवार की सामाजिक छवि होने के चलते सोशल मीडिया पर उनकी फैंस फ़ोलिंग अत्यधिक होने पर सोशल मीडिया पर भी हर कोई उसकी आत्महत्या का कारण स्पष्ट करने की मांग कर रहा है।
आपको बता दे कि निषाद पार्टी के झांसी जिलाध्यक्ष एस के बाबा की पत्नी नीलू रायकवार का शव बुधवार को सुबह उसके कमरे में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इस खबर से शहर में सनसनी फैल गई थी। नीलू रायकवार ने कम समय में सामाजिक कार्य में योगदान ओर निषाद पार्टी में योगदान देकर अपना नाम कमाया था। नीलू के द्वारा एका एक आत्महत्या कर लेने की घटना से उनके समर्थकों सहित परिवार में भी काफी रोष है। बताया जा रहा है कि नीलू का पति से विवाद भी चल रहा था जो विवाद अब न्यायालय में पहुंच चुका है। नीलू की आत्महत्या के बाद एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें न्यायालय के आदेश पर कार्यवाही करने पति के घर पहुंची पुलिस को लेकर नीलू ओर उनके पति की वार्ता दर्शाई गई है। जिसमें कार्यवाही को लेकर आक्रोशित पति द्वारा बार बार कार्यवाही करने पर आगे क्या होगा यह देख लेने की धमकी दी गई। साथ ही नीलू रायकवार ऑनेस्ट महिला होने के नाते वह प्रॉपर्टी डिलिंग का कार्य भी करती थी। पुलिस को ऐसे कई इनपुट जांच के दौरान मिले है। पुलिस नीलू ने आत्महत्या क्यों की। इस सच्चाई की गहराई तक जाने के लिए हर बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं गुरुवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद नीलू के शव का अंतिम संस्कार सिमरधा बांध पर किया गया।
रिपोर्ट -मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


