झांसी। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर महानगर में विशाल शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली जाएगी।
मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पंच विश्वकर्मा समाज जिला झांसी की समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर 17 अक्टूबर को पचकुइया मंदिर से दोपहर दो बजे भगवान विश्वकर्मा जी की शोभायात्रा मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ विधि विधान से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जी का डोला और मंगल कलश धारण किए मात्र शक्ति सहित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक झांकियां शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र होंगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में पांचाल, झा, स्वर्णकार, शिल्पकार एवं विश्वकर्मा समाज सहित विभिन्न समाज संगठनों की सहभागिता रहेगी। शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की गई है।
आयोजन समिति ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जी सृष्टि के प्रथम शिल्पकार एवं निर्माण कला के अधिष्ठाता माने जाते है। उनके प्रति श्रद्धा और आस्था प्रकट करने के साथ ही इस आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक जुट करने सामाजिक समरसता एवं भाईचारा को मजबूत करना तथा युवा पीढ़ी को अपनी गौरव शाली संस्कृति एवं सामाजिक विरासत से जोड़ना है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

