
झांसी। एसएसपी कार्यालय पहुंचे एक दंपत्ति ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वह अपना आवास बनवा रहे जिससे विपक्षी लोग उन लोगों को तरह तरह के उलाहना देकर उनका उत्पीड़न कर रहे है।
पीड़ित दंपत्ति ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि इस घटना की वह लोग संबंधित पुलिस चौकी में शिकायत कर चुके लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
नवाबाद थाना क्षेत्र के कोछा भांवर निवासी श्रीमती सुमन कुशवाह और उसके पति नंद किशोर ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह और उसका पति मजदूरी करके अपना और परिवार का भरण पोषण करते है। उन्हीं के क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोग उनसे बुराई मानते है इसलिए आए दिन उनका उत्पीड़न करते रहते है। महिला ने आरोप लगाया कि वह लोग प्रधानमंत्री योजना के तहत अपना आवास बनवा रहे है, जिससे विपक्षी लोग उनसे द्वेष भावना रखते है, उन्होंने बताया कि घर के पास बने मंदिर में 13 सितंबर को उनका पुत्र पूजा अर्चना करने गया था उसी समय वहां मौजूद विपक्षी ने उनके पुत्र को पूजा नहीं करने दी और मंदिर में दोबारा आने पर मारपीट करने की धमकी दी। इस बात की जानकारी होने पर जब दंपति उन्हें उलाहना देने गया तो विपक्षियों ने मिलकर उनकीय मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दंपत्ति का आरोप है कि इस घटना की शिकायत करने वह पुलिस चौकी विश्विद्यालय गए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। महिला का आरोप है कि चौकी के सीसीटीवी कैमरे निकाल लिए जाए वह देर रात चौकी पर लिखित शिकायत देकर आए है। वही चौकी विश्विद्यालय प्रभारी ने बताया कि उनके पास देर रात कोई शिकायती पत्र लेकर नहीं आया था, अभी सूचना मिली है मौके पर पुलिस गई थी। दोनों पक्ष से पूछताछ के बाद ही सही घटना की जानकारी होगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

