झांसी। शिक्षक दिवस पर सर्व धर्म सद्भाव समिति ने शिक्षकों का सम्मान समारोह किया। शुक्रवार को सर्व धर्म सद्भाव समिति सिविल लाइन के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह सेंट माइकल रक्सा स्कूल में आयोजित किया गया। समिति की अध्यक्ष डॉक्टर नीति शास्त्री ने कहा कि शिक्षकों को अपने उत्कृष्ट विचारों से बच्चों में सर्व धर्म के प्रति अच्छे संस्कार देकर उनका भविष्य बनाना चाहिए। सभी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एस राधाकृष्ण, पैगम्बर हाजत मोहम्मद सलल, मां सरस्वती ओर गणेश जी स्मरण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य फादर एम्ब्रोज ने अतिथियों का स्वागत किया साथ ही शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत अधिवक्ता विवेक वाजपेई सहित स्कूल के स्टाफ ने वृक्षारोपण किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


