Home Uncategorized झांसी में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने...

झांसी में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने भी की जानकर नारेबाजी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

25
0

झांसी। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी जमकर नारेबाजी करते नजर आए। मौके की स्थिति को देखते हुए शहर कोतवाल सहित भारी पुलिस ने बल ने कानून व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभाला। किसी प्रकार पुलिस के द्वारा समझाने के बाद महिला मोर्चा कार्यकर्ता वहां से चले गए तब जाकर मामला शान्त हुआ। बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर उनकी मां पर की गई टिप्पण्डी के बाद भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पूरे देश में भाजपाइयों ओर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा की महिला मोर्चा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं ओर भाजपा कार्यकर्ता शहर मानिक चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। ऐन वक्त पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इधर सूचना पर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को शान्त कराया। पुलिस के द्वारा समझाने के प्रयास के बाद भाजपा महिला मोर्चा अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here