Home आपकी न्यूज़ पांच साल वेमिशाल पुस्तक का विमोचन कर गिनाई अपनी उपलब्धियां

पांच साल वेमिशाल पुस्तक का विमोचन कर गिनाई अपनी उपलब्धियां

28
0

झांसी। विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशी अपने विकास कार्यों ओर सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे है। बबीना सीट से भाजपा के विधान सभा प्रत्याशी राजीव सिंह ने पांच साल बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन कर अपने विकास कार्यों को मीडिया के माध्यम से जनता के बीच रखा।मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक राजीव सिंह अपने विकास कार्यों का लेखा जोखा एक पुस्तिका के माध्यम से पेश करते हुए बताया की हमने जनता से जो कहा वह वादा पूरा किया। चाहे कानून व्यवस्था हो या पानी, बिजली चिकत्सा आदि की सुविधाएं जनता को दिलवाई। उन्होंने कहा की बबीना झांसी में ग्यारह सौ करोड़ की परियोजना घर घर पानी पहुंचाने की सफल हुई। वहीं सड़क तैयार कराई गई। पेयजल सिंचाई बिजली की व्यवस्था दुरुस्त हुई। जिस प्रकार हर घर पानी पहुंचाया जा रही उसी प्रकार एक परियोजना और तैयार की गई जिसमे हर खेत में पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा मोदी योगी की सरकार में जल्द ही यह परियोजना भी तैयार हो जाएगी। पांच सालों में बबीना काफी आत्मनिर्भर बन है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने काफी योजनाएं दी जो जन जन तक पहुंची। घर घर जाकर लोगो को उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाए। लोगों की गंभीर बीमारियो के अनुदान दिया गया। सरकार की कई योजना परियोजना जमीन पर दिखाई दे रही। छात्र को करीब छह करोड़ की छात्र वृति उपलब्ध कराई है। बबीना में डिग्री कॉलेज स्थापित कराया गया। जूनियर स्कूल हाई स्कूल स्मार्ट बनते जा रहे है। समाजवादी पार्टी में गांव के स्कूलों में कंडे और भैंस मिलती थी जो अब नही है। किसानों का ख्याल रखते हुए उनकी आमदनी बढ़ाने का काम हमने किया। किसानों की आमदनी का अब बंदर बांट नही हो पा रहा। आज किसान अपने आप को संतुष्ट महसूस कर रहा। किसान दुर्घटना बीमा के लिए अब किसानों को नहीं भटकना पड़ रहा। चैक डैम बनवाए बबीना में सिंचाई के लिए बड़े बड़े कुएं बनवाए। कई गांव को जोड़ने के लिए सेतु बनवाए। गौ शालाओं का निर्माण कराया, मोदी योगी के आशीर्वाद से बुंदेलखंड को डिफेंस कोरिडोर मिला। आदि कई विकास कार्यों को मीडिया के माध्यम से जनता के बीच रखा। इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त हरगोविंद कुशवाह, महापौर रामतीर्थ सिंहल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here