Home Uncategorized संत निरंकारी मिशन के भक्तों ने वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

संत निरंकारी मिशन के भक्तों ने वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

25
0

 

 

झांसी। रविवार को वननेस वन परियोजना अभियान के तहत संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक संत निरंकारी मिशन के सेवादल सदस्यों एवं भक्तों द्वारा रेलवे स्टेशनके सामने महारानी लक्ष्मीबाई पार्क झांसी में संचालक अनिल कुमार के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

उक्त जानकारी ब्रांच – झांसी के संयोजक तरसेम कुमार ने दी।

 

इसी क्रम में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरकारी राजपिता रमित के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन द्वारा बननेस वन परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ सपन्न हुआ।

 

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘वननेस वन अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है. बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का एक समर्पित प्रयास है।

 

वर्ष 2021 में आरभ हुआ यह अभियान अब ऐसे हरे-भरे वृक्षों में परिणत हो चुका है. जो लघु वनों का स्वरूप ले चुके हैं। इन वनों में प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनरुत्थान यह प्रमाणित करता है कि यह प्रयास केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि प्रकृ ति के पुनर्जीवन का माध्यम भी बन चुका है।

 

‘वननेस वन’ परियोजना केवल वृक्षारोपण नहीं, यह प्रकृति सेवा और सह-अस्तित्व का एक जीवत आदोलन है। यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों को हरीतिमा से समृद्ध वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोपे गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का यह संकल्प उन्हें घने, स्वावलंबी वनों में परिवर्तित करने की दिशा में एक ठोस कदम है जिससे आने वाली पीढ़ियों भी इस सजीव विरासत से लाभान्वित हों सकेंगी।

 

सतगुरु की छाया में ‘वननेस वन का यह अभियान सेवा समर्पण और प्रकृति प्रेम की वह साधना है, जो पर्यावरण संरक्षण को एक आध्यात्मिक अनुभव में परिवर्तित कर देती है। निःसंदेह यह अभियान एक स्पष्ट संदेश देता है कि वृक्ष लगाना केवल एक कार्य नहीं अपितु एक संस्कार है। सेवा करना केबल कर्तव्य नहीं, एक साधना है जिसे निरंकारी मिशन बखूबी निभा रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here