झांसी। जिन हजारों बहनों की शादी कराकर उनका घर बसाया। उन्हीं बहनों ने अपने भाई होने का फर्ज निभाते हुए बुंदेलखंड के कोने कोने से आकर कलाई पर प्यार बांधते हुए आशीर्वाद दिया तो वही पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह ने उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। आपको बता दे कि रक्षाबंधन बहन ही नहीं अपितु समस्त महिलाओं की सुरक्षा का दायित्व लेने वाला पर्व है। यह रक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि बहन के सम्मान, खुशी और जीवनभर के सहयोग की प्रतिज्ञा होती है।
राखी के धागों में प्रेम, आशीर्वाद और सुरक्षा की भावना बसी होती है। यह पर्व हमें यह भी सिखाता है कि परिवार के रिश्ते केवल खून के संबंधों से नहीं, बल्कि अपनत्व और विश्वास से भी बनते हैं।
आइए, इस रक्षाबंधन पर हम संकल्प लें कि हम अपने परिवार और समाज में प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखेंगे। यही इस पर्व का सच्चा संदेश और महत्व है। इसी पर्व का सच्चा संदेश देते हुए बुंदेलखंड के कोने कोने से गरौठा क्षेत्र के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के निवास पर रक्षा बंधन के पर्व पर उनकी हजारों बहने पहुंची और रक्षा सूत्र राखी उनकी कलाई पर बांधी इस दौरान पूर्व विधायक ने अपनी सभी बहनों को उपहार भेंट करते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा



