Home Uncategorized कांवड़ यात्रा में आस्था के उमड़े जन सैलाब में आकर्षण का केंद्र...

कांवड़ यात्रा में आस्था के उमड़े जन सैलाब में आकर्षण का केंद्र बना हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, केंद्र ओर प्रदेश के किसी भी मंत्री मंडल ओर विधायक पर नहीं भ्रष्टाचार का आरोप : उमा भारती

25
0

झांसी। तीस किलों मीटर पैदल निकली विशाल कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र बन गई। वही पैदल आ रहे कांवड़ियों का स्वागत करने के लिए जगह जगह स्टाल लगाए गए। इस स्वागत की कड़ी में जिला प्रशासन ओर पुलिस प्रशासन भी पीछे नहीं रहा। उन्होंने भी कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान उमा भारती ने कांवड़ यात्रा में उमड़े जन सैलाब को देख आयोजन ओर बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा को बधाई दी। वही उन्होंने मोदी ओर योगी के मंत्री विधायकों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश ओर केंद्र में किसी भी मंत्री, विधायक पर नहीं लगा भ्रष्टाचार का आरोप इसका श्रेय देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसके चलते शनिवार को भारी संख्या में श्रद्धालु कांवड़िए राम राजा की नगरी ओरछा नदी से जल लेकर ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर तीस किलो मीटर पैदल चलकर आए। इस दौरान सभी कांवड़ियों ओर श्रद्धालुओं का जगह जगह स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा में पचास डीजे और भगवान के स्वरूप रथ पर सवार होकर चल रहे थे। वही पीले वस्त्रों को धारण किए सैंकड़ों महिलाएं कांवड़ यात्रा के आगे आगे डीजे पर भगवान के गीतों पर नाचते झूमते चल रही थी। कांवड़ यात्रा का महानगर के प्रमुख चौराहे पर मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ओर भाजपा की फायर ब्रांड नेता सुश्री उमा भारती ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। इधर जैसे ही आसमान से हेलीकाप्टर ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की तभी तभी कभी श्रद्धालुओं में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए अभिवादन कर आयोजकों को सफल कांवड़ यात्रा पर बधाई देते हुए बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा के योगदान की सराहना की। वही पूर्व मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर कुठाराघात करते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री ने अपने सांसद, मंत्री ओर प्रदेश के विधायक मंत्रियों को राजनीति की अच्छी शिक्षा दी जिसके चलते एक भी विधायक, सांसद मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। वही उन्होंने कहा कि प्रशासन पर भ्रष्टाचार का अंकुश जमीन ने नीचे से ऊपर उठ कर लगाया जाएगा। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।वही हेलीकॉप्टर से जिलाधिकारी ओर एसएसपी ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से कांवड़ियों ओर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here