Home Uncategorized अधिवक्ताओं में सौहार्दपूर्ण वातावरण और कचहरी परिसर में लोकतंत्र जिंदा रखना पहली...

अधिवक्ताओं में सौहार्दपूर्ण वातावरण और कचहरी परिसर में लोकतंत्र जिंदा रखना पहली प्राथमिकता : एम एन वर्मा

33
0

झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। लेकिन सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अधिवक्ता अपने अपने स्तर से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता महेश नारायण वर्मा ने अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर महामंत्री पद की तैयारी जोरों पर शुरू कर दी है। उन्होंने तैयारी के दौरान कहा कि अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ तो वह महामंत्री पद पर चुनाव इसलिए लड़ेंगे क्योंकि उन्हें अधिवक्ताओं में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना ओर कचहरी परिसर में लोकतंत्र को जिंदा रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के राजगढ़ निवासी सीनियर अधिवक्ता महेश नारायण वर्मा करीब बीस वर्ष से अधिक से वकालत कर रहे है। वह एक बार महामंत्री ओर उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता संघ का चुनाव लड़ चुके है। उन्होंने सोमवार को मीडिया को मुद्दे गिनाते हुए बताया कि वह अधिवक्ता संघ का चुनाव अधिवक्ताओं को पूर्ण सुरक्षा, सम्मान, सुविधा दिलाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा जो सुविधाएं आज तक अधिवक्ताओं को नहीं मिली वह सुविधाएं दिलाने का उनका प्रयास रहेगा। कचहरी परिसर में बाथरूम, वाहन स्टेंड, बैठने की व्यवस्था आदि सुविधाएं दिलाना उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में समय पर चुनाव करवाना ओर लोकतंत्र को जिंदा रखवाना भी उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के नाम पर हो रही लूट खसोट बंद कराएंगे, अधिवक्ताओं को इलाज के लिए सरकार से पैसा दिलाना, ओर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना उनका प्रयास रहेगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here