Home Uncategorized दर्जन भर जुआरी गिरफ्तार, 29 हजार की नकदी बरामद

दर्जन भर जुआरी गिरफ्तार, 29 हजार की नकदी बरामद

50
0

झांसी। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे दर्जनों जुआरियों को उलदन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 29 हजार की नकदी ओर ताश की गड्डी बरामद कर ली है। एसएसपी के निर्देशन पर जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को उलदन थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश की गड्डी लेकर हार जीत की बाजी लगा रहे मानवेंद्र साहू, अजय राय, पंकज पटेल, प्यारेलाल, राजू पटेल, तेजसिंह, तेजसिंह कोरी, सुनील बरार, लवकुश, करण सिंह, गजेन्द्र, राहुल राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन सभी के कब्जे से कुल 29 हजार 690 रुपए की नकदी, एक ताश की गड्डी बरामद कर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here