झांसी। भाइयों के साथ डैम पर नहाने गए गया किशोर डैम के पानी के तेज बहाव में बह जाने से लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम ने गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन चौबीस घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के मुताबिक पा निवासी प्रदीप कश्यप का पुत्र 15 वर्षीय रिंकू अपने भाइयों के साथ शुक्रवार को पारिक्षा डैम पर नहाने गया था। डैम पर नहाते वक्त पानी का तेज बहाव होने। से उसका पैर फिसल गया और वह पानी में बह गया। इसकी सूचना उसके भाइयों ने घर जाकर दी। सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। एसएचओ चिरगांव शैलेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के आस पास की । परिजनों ने पुलिस को डेढ़ दो घंटे बाद सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस ओर प्रशासन की टीम गोताखोरों की मदद से लापता किशोर रिंकू कश्यप को तलाश कर रही है। रिंकू का शनिवार की दोपहर तक गोताखोर सुराग नहीं लगा पाए थे। रिंकू की खोजबीन जारी थी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





