Home उत्तर प्रदेश हमले में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

हमले में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

24
0

 झांसी। आपसी कहा सुनी के चलते नुकीली वस्तु से वृद्ध पर हमला करने से घायल हुए वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम सेरा में रहने वाले परमलाल अहिरवार का अपने पड़ोसी साथी हरिसिंह अहिरवार से कल शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि हरिसिंह ने गुस्से में आकर नुकीली वस्तु से परमाल पर हमला कर दिया। हमले में परमलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here