Home उत्तर प्रदेश आपात काल पर भा.यू.मो की मॉक पार्लियामेंट 27 जून को

आपात काल पर भा.यू.मो की मॉक पार्लियामेंट 27 जून को

26
0

झांसी। आपात काल स्थिति में किस प्रकार लोगों को जेल भेजा गया ओर किस प्रकार शासन काल चलाया गया। इस पर एक बड़ी महा पंचायत कराकर युवाओं के मन की बात को सामने लाने ओर आपात काल पर सही जानकारी देने वाले को सम्मानित करने का भाजपा युवा मोर्चा ने निर्णय लिया है। इसके चलते भाजपा युवा मोर्च के तत्वावधान में 27 जून 2025 को भानू देवी गोयल इंटर कॉलेज में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए युवाओं को पार्लियामेंट में बुलाकर उनके मन की बात को रखा जाएगा। बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी l युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजिनियर अमित जादौन, शिव वीर भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र नेतृत्व के निर्देशन पर आपात काल लोकतंत्र की सबसे काली रात के विषय पर मौके पार्लियामेंट का आयोजन 27 जून 2025 को भानू देवी गोयल इंटर कॉलेज में सुबह ग्यारह बजे से आयोजन किया जाएगा। जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव वीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिवार अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस पार्लियामेंट के माध्यम से युवाओं से आपसी डिबेट कराई जाएगी। इसमें जिसका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहेगा उसे सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पार्लियामेंट चार सत्र में चलेगी। जिसमें सर्व प्रथम सुबह ग्यारह बजे से पहला सत्र शुरू होगा। वहीं उन्होंने बताया कि यह मौक पार्लियामेंट कानपुर क्षेत्र के जिला कानपुर ओर जिला झांसी में आयोजित की जा रही है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पार्लियामेंट को लाइव आकर अपना उद्बोधन रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए उन्होंने करीब ढाई हजार युवा युवतियों का रजिस्ट्रेशन कर लिया है। आपको बता दे कि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता बारह बजे रखी थी लेकिन वह पौने एक बजे तक मंच पर उपस्थित नहीं हुए, कुछ देर के लिए आकर बरवली बताकर चले गए। पौने एक बजे के बाद वह पत्रकारों को काफी इंतजार कराकर प्रेस वार्ता में उपस्थित हुए। इस पार्लियामेंट का स्वरूप संसद भवन की तरह होगा। स्पीकर, प्रधानमंत्री सभी अलग अलग रूप में दिखाई देंगे। इस मौक पार्लियामेंट में 18 से 35 वर्ष के युवा भाग लेंगे।इसमें गैर राजनीतिक लोग पार्टिसिपेट करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इमरजेंसी आपात काल की युवाओं को जानकारी देना है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here