झांसी। दिनदहाड़े घर के बाहर बैठी वृद्ध महिला पर एक दबंग ने फरसा से हमला कर दिया। फरसा से हमला होने से वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फॉरेंसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम खनुआ में रहने वाली वृद्ध महिला रति मंगलवार की सुबह अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी गांव का रहने वाला एक दबंग युवक आया और हाथ में लिए फरसे से उस पर हमला कर दिया। हमला होते ही रति के चीखने चिल्लाने पर उसके परिजन ओर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग निकला। इधर रति को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी देहात डॉक्टर अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध महिला पर फरसे से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी नाथूराम उर्फ भोले को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या का कारण की जानकारी की जा रही है। पुरानी रंजिश कोई नहीं है। हत्यारोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






