झांसी। चौबीस घंटे से घर से लापता सैलून संचालक की लाश मिलने के बाद भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले पोर्टल खबर भारती ट्विटर हैंडल के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि देव लाल चौबे का अखाड़ा निवासी अरविंद सेन का शुक्रवार को शव मिला था। उसकी मौत किडनी खराब होने से हुई थी। एक पोर्टल/ट्विटर हैंडल खबर भारती पर भ्रामक समाचार प्रसारित किया गया चौबीस घंटे लापता अरविंद सेन का शव घर के दो किलो मीटर दूर मिला। तेजाब से जलाई पीठ। इस भ्रामक खबर से मृतक के परिजनों ओर क्षेत्रवासी में जन आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






