Home उत्तर प्रदेश विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार : केंद्रीय मंत्री

विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार : केंद्रीय मंत्री

24
0

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में सरकार बने ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की मोदी सरकार की उपब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे सांसद विधायक। इसी क्रम में मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार सिंह गुरुवार को झांसी पहुंचे। यहां श्याम प्रसाद मुखर्जी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए समर्पित है मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य केवल विकास ही विकास है। वहीं उन्होंने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि गरीबों को राशन फ्री, स्वास्थ्य आयुष्मान कार्ड, शिक्षा, आदि निशुल्क उपलब्ध कराई। साथ ही आवास, रोजगार भी उपलब्ध कराए। वहीं उन्होंने विकास की बात करते हुए कहा कि पूरे देश में विकास की लहर चल रही। साथ ही बुंदेलखंड मोदी सरकार की प्राथमिकता पर है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसानों को सिंचाई के लिए पानी, बिजली उपलब्ध कराई। किसान निधि उपलब्ध कराई। रोजगार के लिए डिफेंस कोरिडोर, बीड़ा बीड़ा आदि योजनाएं दी। वहीं उन्होंने बताया कि हर घर जल योजना भी संचालित कराई। वहीं उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने इतना बड़ा फैसला आतंकवाद के खिलाफ लिया। मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात 34 गुणा बढ़ाकर 23.622 करोड़ पहुंच गया। यह मोदी सरकार की रणनीति दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नक्सलवाद की चपेट से देश के युवाओं को आजाद कराया। आज भारत देश की चौथी बाद अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। सरकार ने ई बाजार में भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। मोदी सरकार ने डायरेक्टर ट्रांसफर की शुरुआत कर 44 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाना शुरू कर दिया है। जिससे दलालों की भूमिका समाप्त हो गई। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की जनहित में शुरू की गई योजना परियोजनाओं को गिनाया। इस दौरान एमएलसी रामतीरथ सिंहल, एमएलसी रमा निरंजन, सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा तथा सहजेंद्र सिंह बघेल उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here