झांसी। भले ही फरियादी की समस्या का समाधान होने में कानूनी प्रक्रिया के चलते कुछ समय लग जाए। लेकिन भीषण गर्मी में दूर दराज से थका हारा वृद्ध फरियादी जिले के अफसर की चौखट पर पहुंचे और उसे पहुंचते ही शक्ति वर्धक टॉनिक ओ आरएस का घोल, ओर खाने को पारले जी बिस्किट मिल जाए तो फरियादी को एक अपने पन का एहसास होता है और उसे लगता है कि अब उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा। शासन की भी यही मंशा है कि चौखट पर आने वाले हर फरियादियों की पूरी समस्या इत्मीनान से सुनी जाए साथ ही उसे ठंडा पानी पीने को उपलब्ध कराया जाए। शासन की इसी मंशा को सफल बनाते दिखाई दे रहे जिले के नवागंतुक जिलाधिकारी मृदुल चौधरी। झांसी जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जिले का कार्यभार ग्रहण करते ही उनका सबसे बड़ा फोकस जनपद के दूर दराज से आने वाले वृद्ध महिला ओर पुरुष फरियादियों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने ओर उन्हें समय पर हर अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित हो। इसी के चलते जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में भीषण गर्मी में आने वाले वृद्ध फरियादियों के लिए यात्री शेड में दो कूलर लगवा दिए है, ताकि कोई भी फरियादी भीषण गर्मी में समस्या से जूझता नहीं दिखाई दे। ठंडी हवा के साथ वृद्ध फरियादी को उनका ब्लड प्रेशर लो न हो कमजोरी न आए इसके लिए चिलचिलाती धूप से बचाव को ओ आरएस का घोल पीने के लिए दिया जा रहा साथ ही पारले जी बिस्किट भी खिलाए जा रहे। ताकि कोई फरियादी भूखा प्यासा नहीं रहे। इसके अलावा हर फरियादी को ठंडा शीतल स्वच्छ जल भी पिलाया जा रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचने के बाद घर जैसा मान सम्मान ओर सुकून प्राप्त करने पर फरियादी को न्याय की उम्मीद भी जाग रही है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों में स्पष्ट निर्देश जारी किए है कि शासन के आदेशानुसार हर अधिकारी कर्मचारी सुबह दस से दो बजे तक अपनी सीट पर बैठ कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करेगा। कलेक्ट्रेट में फरियादियों के साथ जिलाधिकारी द्वारा किए जा रहे अपने पन जैसे व्यवहार की जिले भर में सराहना की जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





