झांसी। 72 घंटे से लापता युवक का सुराग नहीं लगने से परिजनों में मायूसी छाई हुई है। परिजनों की आस पुलिस पर टिकी है कि वह उनके खोए हुए सदस्य को सकुशल बरामद कर उनके पास पहुंचा दे। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के आतिया तालाब मेंहदी बाग निवासी 19 वर्षीय वंश गुप्ता 24 अप्रैल 2025 की शाम करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से बिना कुछ कहे मोबाइल लेकर निकल गया। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसका मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो वह बंद जा रहा था। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी। अगले दिन कोतवाली पुलिस ने कई स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले साथ ही उसके मोबाइल की लास्ट लोकेशन उसके घर के पास की ही निकली। सीसीटीवी कैमरे में भी पुलिस को कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा है। इधर वंश की मां प्रियंका गुप्ता का कहना है कि उसे पुलिस कुछ नहीं बता रही। उसका कहना है कि उसका पुत्र ऐसी किसी गलत लोगों के संपर्क में नहीं था कि वह घर से भाग जाए। उन्होंने पुलिस से उसके पुत्र को जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





