झांसी। प्राचीन सिद्ध पीठ नीम वाली माता मन्दिर पर नवदुर्गा उत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मंदिर के भक्त यश ठाकुर ने दी। यह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नवदुर्गा उत्सव पर आज पांच अप्रैल 2025 को शाम सात बजे से सिद्ध पीठ नीम वाली काली माता मन्दिर दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी भक्तजनों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक भक्त जन भंडारे में शामिल होकर पुण्यलाभ कमाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





