Home उत्तर प्रदेश जन्मदिवस पर मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर...

जन्मदिवस पर मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर बांटी कॉपी किताब

51
0

झांसी। लोग अक्सर अपना जन्मदिवस को यादगार ओर ग्लैमर रोमांच से भरपूर मनाने के लिए बड़े बड़े होटल रेस्टोरेंट या फिर बड़ी से महफिल सजाकर नामचीन लोगों के साथ मनाकर अपना रुतबा कायम करते है। लेकिन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष/ प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने अपना जन्मदिवस अलग ही ढंग से मनाया। उन्होंने मलिन बस्तियों पर पहुंच कर छोटे छोटे बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता करते हुए उन्हे कॉपी, किताब आदि शिक्षा संबंधित वस्तुएं भेंट कर अपना जन्मदिवस मनाया। समाजवादी पार्टी के पीडीए जन संवाद बुंदेलखंड प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश सचिव महेश कश्यप का जन्मदिन पूरे बुंदेलखंड के सातों जिलों में छात्र छात्राओं को पेंसिल, रबड़, कापी आदि भेंट कर व केक काटकर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। उनका 48वाँ जन्मदिन पर बबीना विधानसभा के ग्राम गांधीपुरा स्थित शीतला माता के मंदिर में प्रशाद चड़ाकर व आशीर्वाद लेकर स्कूली बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। तत्पश्चात शाम को सपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर रोड स्थित निवास पर शुभकामनाएं दी व केट काटकर मनाया गया।प्रदेशभर से सपा के वरिष्ठ नेताओं, एवं सामाजिक दार्शनिकों व मित्र मंडली ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व उनके स्वास्थ्य और तंदुरुस्त जीवन के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की कामना की। सपा के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने कहा कि सेवा और न्याय के पथ पर चलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में वे आम जरूरतमंद पीडीए के लोगों तक उनकी नीतियों को पहुंचते हैं व समय-समय पर पीडीए के लोगों तक पहुंचते रहते हैं। उन्होंने कहा कि के ऐसे परम श्रद्धेय स्व नेता जी के युवा पुत्र के साथ काम कर हम जैसे सभी युवाओं में हर्ष है उन्हीं से प्रेरित होकर आज उन्होंने बच्चों में शिक्षण सामग्री का वितरण किया और निश्चित ही सपा सरकार के बनते ही हम अपने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहकर पीजी तक की शिक्षा बिल्कुल मुफ्त करवाएंगे। वहीं, इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि मेरे जन्मदिन पर मिली आप लोगों की ढ़ेर सारी शुभकामनाओं और स्नेह के लिए सभी शुभचिंतकों का हार्दिक आभार। आपका यही अनुराग व आशीष मुझे सदैव जनहित और सेवाभाव के लिए प्रेरित करता है। आशा करता हूं आपका यह प्रेम, सहयोग व आशीर्वाद सदैव मुझे यूं ही मिलता रहेगा। आप सभी की शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद मेरे लिए नई ऊर्जा का स्त्रोत है। हृदय से आप सभी का धन्यवाद। इस अवसर पर डॉ अशोक यादव, श्रीपद साहू, सुरेंद्र कश्यप, पवन कश्यप, रोहित कश्यप, अरुण रायकवार के के सिंह यादव, प्रदीप कुशवाहा, जीतू रैकवार सुरेंद्र ,राजेंद्र,नीरज,राहुल,भईयन,पवन,अरविंद,देवेंद्र,कमलू रवि प्रशांत सोनी कालीचरण रायकवार, सोनू रायकवार, रानू नामदेव,छोटू सविता,विजय सैफई,ग़ाफ़ूर खान,अजय रायकवार,बबब्लू कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा,मोहर राठौर,विक्रम खटीक, डी,के सोनी, सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here