झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला का घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कराए है। प्रथम दृष्टया घटना हत्या की ओर इशारा कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी गेट बाहर रहने वाली संगीता अहिरवार का शव देर रात कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लिया है। वही घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित करते हुए कार्यवाही शुरू की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगीता की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसकी जांच चल रही है। फिलहाल घटना स्थल से बरामद दारू की बोतल से यह प्रतीत होता है कि यहां दारू पार्टी चल रही थी। इस पर पूछताछ के बाद दारू पी रहे महिला के पति ओर महिला के साथी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मृतिका के गले ओर शरीर पर चोटों के निशान से प्रथम दृष्टया यह लग रहा की महिला की हत्या की गई है। अब हत्या का क्या कारण है ओर क्यों कि गई इसकी जांच चल रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





