
झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत समथर थाना पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को बाइक से गांजा की तस्करी करते दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ किलो गांजा और बाइक बरामद की है। जानकारी के मुताबिक समथर थाना पुलिस ने देर रात पहाड़ पुरा नहर के पास से बाइक क्रमांक यूपी 93 ए सी 7423 पर सवार पूछ थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी विशाल यादव और रविंद्र यादव को एक पोटली में आठ किलो ग्राम गांजा सहित दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

