Home Uncategorized एएनटीएफ और बबीना थाना पुलिस ने एक करोड़ से अधिक कीमत का...

एएनटीएफ और बबीना थाना पुलिस ने एक करोड़ से अधिक कीमत का गांजा बरामद कर दो आरोपी दबोचे, उड़ीसा से झांसी के रास्ते ग्वालियर जा रही थी सप्लाई

96
0

झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थ बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ए एन एफ टी टीम और बबीना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ट्रक में तस्करी कर ले जाया जा रहा एक करोड़ से अधिक कीमत का गांजा बरामद करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। पकड़ा गया गांजा उड़ीसा से झांसी के रास्ते से ग्वालियर जा रहा था।

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ए एन टी एफ की टीम और बबीना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुकुवा दुकुवा के पास से गुजर रहे एक ट्रक पी बी 10 जे ई 5483 को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में अलग अलग बंडलों में 214 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत एक करोड़ 7 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस टीम ने दो आरोपी हरियाणा पानीपत सैदपुर के सतपाल उर्फ सत्यपाल, मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर बहोड़ापुर निवासी मोहन कुशवाह बताया। पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वह ट्रक चलाते है। मोहन कुशवाह का पड़ोसी ग्वालियर आकाश कुशवाह उसकी गाड़ी किराए पर लेकर भुवनेश्वर गया था। आकाश गांजे का कार्य करता है। मोहन ने बताया कि आकाश ने उड़ीसा से गांजा पैकेटों में उसके ट्रक में लोड करवा कर वह अपनी प्राइवेट गाड़ी से आगे आगे चला गया। आकाश ने मनमोहन से कहा कि वह ग्वालियर पहुंच जाएगा तो उसे फोन कर देना वह माल उतार लेगा। पुलिस ने पकड़े गए गए मोहन कुशवाह और सतपाल उर्फ सत्यपाल को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here