झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन ओर जिला व मंडल का चुनाव निर्विरोध निर्वाचित शान्ति व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। जिला ओर मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी कर्मचारियों ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए सभी को हार माला पहनाकर सम्मान किया। रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ का चुनाव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, मंत्री अब्दुल रहीश सिद्दकी की देख रेख में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिसमें मंडल कार्यकारिणी से मंडल अध्यक्ष उदय सिंह यादव, मंत्री अशोक तिवारी, कार्यवाहक अध्यक्ष अतर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप, उपाध्यक्ष विमला देवी, रानी, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर, संगठन मंत्री राम अवतार, जालौन उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा इसी प्रकार जिला कार्यकारिणी में मोनू यादव जिलाध्यक्ष, बृजकिशोर जिला मंत्री, उमेश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरदयाल कोषाध्यक्ष, मुन्ना लाल उपमंत्री, मिराज उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री श्रीमती मीना देवी पद पर सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी को कर्मचारियों ने हार माला पहनाकर स्वागत सम्मान करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






