Home उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ का निर्विरोध चुनाव संपन्न, रमेश बने अध्यक्ष अनुराग बने मंत्री

कर्मचारी संघ का निर्विरोध चुनाव संपन्न, रमेश बने अध्यक्ष अनुराग बने मंत्री

29
0

झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ का चुनाव पशु पालन विभाग के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। जिसमें रमेश यादव को पशु पालन शाखा का अध्यक्ष ओर अनुराग को मंत्री चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी नव निर्वाचित सदस्य ओर पदाधिकारियों को सभी कर्मचारियों ने हार माला पहना कर स्वागत सम्मान किया। शनिवार को राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शाखा संघ भरारी फार्म झांसी, रमेश यादव जिलाध्यक्ष, अनुराग यादव मंत्री, हरदेवा उपाध्यक्ष, साबिर कोषाध्यक्ष, कृपाराम संयुक्त मंत्री, बादाम उपमंत्री, सौरभ ऑडिटर, लालाराम मीडिया प्रभारी, हरनारायण संगठन मंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए। प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक सिंह विष्ट की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अब्दुल रहीश सिद्दकी, महासंघ के झांसी अध्यक्ष पूरन सिंह, शिव सिंह चौहान प्रदेश सचिव, अशोक तिवारी जिला मंत्री पशु पालन विभाग झांसी, मोनू यादव जिलाध्यक्ष पशु पालन झांसी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here