झांसी। अम्बावाय में आबादी वाला इलाका बीड़ा में आने से सैंकड़ों लोगों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी पुश्तैनी संपत्ति को बीड़ा को नहीं देंगे। अम्बा बात निवासी सैंकड़ों लोगों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देते हुए कहा कि सरकार का आदेश था कि आबादी वाले इलाकों को बीड़ा में नहीं दिया जाएगा साथ ही सौ मीटर की परिधि से बीड़ा दूर रहेगा। उन्होंने कहा की बीड़ा को अपनी खेती अन्य जमीन रजिस्ट्री कर चुके। लेकिन गत दिनों उनके आबादी वाले इलाकों को भी बीड़ा में शामिल कर उनके मकानों पर नंबर डाल दिए गए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि वह अपनी पुश्तैनी संपत्ति को बीड़ा को नहीं देंगे। उन्होंने सरकार से मांग कार्तिक हुए कहा कि उनकी संपत्ति को बीड़ा से बचाया जाए। इस दौरान संतोष साहू, नीरज सिंह, निरेंद सिंह, राजकुमार, कप्तान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





