झांसी। सरकारी जमीनों को फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार अरबों रुपयों का घोटाला करने तथा आम जन के रुपए हड़प करने वाले भू माफिया हरेंद्र मसीह ओर उसके साथ रमेश चंद्र गुप्ता सहित पांच लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई। निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि झोंकन बाग सिविल लाइन निवासी हरेंद्र मसीह, सिविल लाइन जानकी पुरम निवासी रमेश चंद्र गुप्ता, मनु बिहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार नगरिया, सिविल लाइन निवासी हर्षित गुप्ता, परवान शहर निवासी गिरीश अग्रवाल ने गिरोह बनाकर गैंग लीडर हरेंद्र मसीह के साथ मिलकर फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार सरकारी जमीनों को बेचकर अरबों रुपयों की धोखाधड़ी की है। साथ आम जन में भय और दहशत का माहौल बनाकर अवैध वसूली की। इनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज है पुलिस ने सभी के खिलाफ विरुद्ध 2/3 गैंगस्टर के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





