झांसी। एसएसपी श्रीमती सुधा सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से एमपी ओर यूपी से चोरी की गई दो बाइक बरामद कर ली है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व ने भी वाहन चोरी में जेल जा चुका है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ागांव के तार पाठा निवासी मिट्ठू उर्फ राजा कुशवाह को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद की है। बरामद की गई बाइक क्रमांक यूपी 98 av 7318 तथा दूसरी एमपी 32 mh 4195 है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





