झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा मार्केट में आज तड़के उस समय हड़कंप मच गया। जब आस पास बनी दो दुकानों में भयंकर धुंआ निकलने लगा। जब तक आस पास रहने वाले लोग कुछ समझ पाते। धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस ओर फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों दुकानों में रखा लाखों कीमत का माल जलकर राख हो गया। आपको बता दे कि एक दुकान में दो वर्ष पूर्व भी आग लगने की घटना हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी कमलजीत सिंह ओर भूपेंद्र सिंह की कस्तूरबा मार्केट में पास पास में ही रेडिमेट कपड़े ओर मैचिंग सेंटर की दुकानें बनी है। आज तड़के पांच बजे दोनों की दुकानों में धुआं का गुबार निकलने लगा। धुआं को देख आस पास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझते इससे पहले ही धुआं आग की बड़ी बड़ी लपटों में तब्दील हो गया। इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस फायर बिग्रेड की टीम ने नदी मशक्कत के बाद बेकाबू आग को दुकानों की शटर काट कर खोल कर बुझाई। इस आगजनी की घटना में दोनों दुकानों में रखा लाखों कीमत का माल जलकर राख हो गया। आपको बता दे कि इन दुकानों में से एक दुकान में दो वर्ष पूर्व भी भीषण आगजनी की घटना हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही आगजनी की घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल अभी जांच चल रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






