Home उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश से हो रही झांसी में गांजा की तस्करी, मसीहा गंज चौकी...

मध्यप्रदेश से हो रही झांसी में गांजा की तस्करी, मसीहा गंज चौकी प्रभारी की सतर्कता से तस्कर गिरफ्तार

27
0

झांसी। मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार झांसी पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते जनपद में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर लगाम कस चुकी है। लेकिन मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी करैरा के सिकंदरा से जनपद झांसी में लगातार मादक पदार्थ की बिक्री हो रही है। झांसी में मादक पदार्थ विक्रेताओं को सिकंदरा बॉर्डर से तस्कर अवैध गांजा झांसी में मादक पदार्थ विक्रेता माफियाओं को दे जाते है। ऐसे ही एक मादक पदार्थ तस्कर माफिया को मसीहा गंज चौकी प्रभारी ओर उनकी टीम ने संघनन चेकिंग अभियान के तहत दबोच लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से चार किलो अवैध गांजा बरामद कर लिया है। एसएसपी श्रीमती सुधा सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थ बिक्री की रोकथाम और माफियाओं पर कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात मसीहा गंज चौकी अजमेर सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ पहुंज नदी के पास गस्त पर मामूर थे। तभी एक युवक बाइक से तेज रफ्तार से निकला। जिस पर संदेह होने पर चौकी प्रभारी ओर उनकी टीम ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए बाइक सवार को दबोच लिया। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी के दौरान बोरे में रखा करीब चार किलो अवैध गांजा बरामद कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए बाइक सवार ने अपना नाम पंजाब सिंह निवासी जौहरिया बॉर्डर बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए युवक ने खुलासा करते हुए बताया कि वह मध्यप्रदेश के सिकंदरा बोर्डर से गांजा लेकर आता है, ओर यहां झांसी में सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here